Understanding Your Parenting Care

अपने बच्चों के प्रति अपने पालन-पोषण की देखभाल को समझना

2 मिनट का यह फॉर्म बताएगा कि आपकी पैरेंटिंग केयर कैसी है और यह समझने में भी मदद करेगे कि आप अपने बच्चे को कितना अच्छी तरह जानते हैं ।
इस सर्वे में दिए गए आसान प्रश्नों के द्वारा हम आपको यह समझाना चाहते हैं कि आप अपने बच्चे के साथ कैसे व्यवहार करते हैं। कृपया स्वयं के अनुभव के अनुसार उत्तर दें।
इस फॉर्म को भरने में केवल 2–3 मिनट लगेंगे। कृपया ईमानदारी से उत्तर दें ।


1. क्या आप बच्चे को देखकर मुस्कुराते हो?
जैसे की जब भी वो स्कूल से आए तब, या ऐसे ही कभी या जब वो बाहर जा रहा है तब
2. क्या आप बच्चे की तारीफ़ या प्रसंशा करते हो?
जैसे की कभी वो कुछ आपके लिए करे, या कभी दूसरों के लिए कोई चीज़ करे खुद के लिए कुछ करे या कोई ईनाम जीत कर आए या फिर अपनी गलतियाँ स्वीकार करे।
3. क्या आप जरूरत पड़ने पर बच्चे की मदद करते हो?
जैसे की School प्रोजेक्ट में मदद करना या बच्चा कोई परेशानी में हो तब मदद करना।
4. क्या आप आपके बच्चे के साथ वक्त निकालकर बात करते हो/समय व्यतीत करते हो?
5. जब बच्चा उदास हो तो क्या आप उसे बेहतर महसूस कराते हो?
जैसे की उसकी पसंद की चीज़ बनाना या उसको कही बाहर लेकर जाना या उसके साथ बात कर के समझाना।
6. बच्चा तकलीफ़ में हो तो क्या सबसे पहले आपके पास आता है?
मतलब की जब आपका बच्चा तकलीफ में होता है तो वो सबसे पहले आपके पास आता हे या अपनी परेशानी किसी और को बताता है ?
7. क्या आप आपके बच्चे को उसकी पसंद का कार्य करने देते हो?
जैसे की दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाने देना या कहीं बाहर घूमने जाने देना या गेम खेलना या किसी भी अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने देना।
8. क्या आप आपके बच्चे को खुद के निर्णय लेने देते हो?
जैसे की आपके बच्चे को कहाँ जाना है, क्या खाना है या कौनसे कपड़े पहनने हैं या कौनसी स्ट्रीम पसंद करनी है या किसके साथ दोस्ती रखनी है या और कुछ भी ऐसी बातें।
9. क्या आपको लगता है की जब आप साथ न हो तब आपका बच्चा खुद की देखभाल नहीं रख पाता ?
जैसे की किसी से बात करना, किसी की मदद मांगना या खुद के काम करना।
10. क्या आपको लगता है की आपके पति या आपकी पत्नि आपके बच्चे के प्रति हद से ज्यादा कठोर व्यवहार करते है ?
जैसे की आपके बच्चे की हर छोटी गलतियों पर डाँटना या मारना या उसके हर काम में गलतियां निकालना या उसकी पसंद की कोई भी चीज़ उसको न करने देना या बार बार किसी भी चीज़ के लिए टोकना।
11. जब आपके बच्चे को आपके पति या आपकी पत्नि ने डांटा हो तब क्या आप या परिवार के अन्य सदस्य आपके बच्चे को सांत्वना देते हो?
जैसे की आपके बच्चे की कोई गलती पर आपने डाँट लगायी तो आपके spouse ने या किसी भी सदस्य ने मन बहलाने के लिए कहा हो की "तेरी कोई गलती नहीं है, मैं मम्मी /पापा को डाटूँगी।"
12. क्या आप आपके बच्चे की गतिविधियों पर नियंत्रण रखते हो?
जैसे की आपका बच्चा कब कहाँ जायेगा, किस्से बात करेगा, कौन उसके दोस्त है, कब सोयेगा, कब बात करेगा वगैरह वगैरह ।
13. आपका बच्चा जब दुर्व्यवहार करे तब क्या आप बहुत गुस्सा हो जाते हो?
जैसे की आपके बच्चे ने किसी दोस्त को बिना मतलब के मारा या किसी को गाली दी या किसी से कुछ छीन लिया या किसी को धक्का दे दिया या आपके साथ गुस्से में बात की या किसी को भी disrespect किया तो आपने उसको मारा या खाना नहीं खाने दिया या घर के बाहर रखा या कमरे में बंद कर दिया या बाहर नहीं जाने दिया या ज़रूरत से ज़्यादा गुस्सा कर दिया।
Scroll to Top